Bermo : डीवीसी के मेजिया थर्मल में डीवीसी मजदूर संघ का 10वां त्रिवार्षिक अधिवेशन सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.इस महत्वपूर्ण सांगठनिक महाधिवेशन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के डी राजमुरुगन तथा भारतीय मजदूर संघ,पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष उज्वल मुखर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. अधिवेशन के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पुरानी समिति को भंग कर आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. नई केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा डीवीसी मजदूर संघ के संस्थापक कुमुद रंजन भट्टाचार्य द्वारा गरिमामयी उपस्थिति में की गई.
मेजिया में त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न, श्रमिक हितों के कई प्रस्ताव पारित
इस भव्य सांगठनिक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छातना (बांकुड़ा) के विधायक सत्यनारायण मुखर्जी, सुजीत राय, बांकुड़ा जिला सचिव अनन्त मुखर्जी तथा अखिल भारतीय ठेका मजदूर संघ के उपाध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. नवगठित केंद्रीय समिति में सर्वसम्मति से बोकारो थर्मल के अर्घा बसु को केंद्रीय अध्यक्ष तथा तपन कुमार दास को केंद्रीय महामंत्री, उपाध्यक्ष कौशिक बनर्जी, कंचन सेन मोदक, अनिमेष गिरि, मानव बनर्जी एवं श्रीमती शिल्पा हलदार,सहायक महामंत्री मदन कुमार एवं विश्वरूप दासगुप्ता, सहायक सचिव सुनील प्रसाद, पुष्पाजित सांई, इंद्रजीत दास, संगठन मंत्री अमित पाल, सह-संगठन मंत्री ऋषभ भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती संचिता प्रमाणिक, कार्यालय सचिव एसएन बेरा तथा सलाहकार के रूप में वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजीत राय को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया. इस त्रिवार्षिक अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए सांगठनिक सुदृढ़ीकरण एवं श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. इस सम्मेलन में संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं डीवीसी के बड़ी संख्या में सदस्य व मजदूर उपस्थित रहे. उक्त जानकारी डीवीसी मेजिया से लौटकर बोकारो थर्मल में अध्यक्ष अर्घा बासु ने दी.

Also Read : लोहरदगा: जाम से आमलोग बेहाल, बड़ा तालाब से पावरगंज तक रोजाना लगता है घंटों जाम
