डीआईजी पहुंचे एसपी ऑफिस, पुलिस अधिकारियों के साथ किए बैठक दिए कई दिशा निर्देश

गढ़वा: पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान डीआईजी एसपी समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी...

गढ़वा: पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान डीआईजी एसपी समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी के साथ विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक. बैठक के दौरान डीआईजी ने रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गढ़वा पुलिस प्रशासन को कई दिशा निर्देश दिए. डीआईजी ने रामनवमी के जुलूस, सुरक्षा तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का व्यापक इस्तेमाल किया जाए.इसके बाद डीआईजी ने कहा कि धार्मिक उन्माद या नफरत फैलाने वाली पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *