तेज रफ्तार का कहर: बाइक और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर इमलियाबांध के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक और...

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर इमलियाबांध के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान कुकही नायकडीह निवासी कुणाल कुमार और पांडू निवासी बादल कुमार के रूप में की गई है.

अस्पताल में इलाज, एक की हालत नाजुक

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन एक युवक की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.

 पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार दोनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *