रांची: झारखंड पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद हैं, बल्कि मानवता की सेवा में भी सबसे आगे रहते हैं. इसी दौरान रविवार को सिमडेगा जिले में एक दारोगा ने रक्तदान कर एक जरूरतमंद महिला की जान बचाई.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती एक महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर थी और उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता थी. महिला के परिजनों ने काफी प्रयास किए, लेकिन समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी. मामला जब एसपी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत मानवीय आधार पर मदद करने का निर्देश दिया.निर्देश मिलते ही सिमडेगा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर संतोष राय बिना किसी देरी के आगे आए. उन्होंने मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया. उनके इस त्वरित निर्णय और सेवा भाव के कारण महिला को समय पर रक्त मिल सका, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी.
