झारखंड सरकार ने बदला रामनवमी का अवकाश, अब 26 के बजाय 27 मार्च को रहेगी छुट्टी, कार्मिक विभाग ने जारी किया अधिसूचना

रांची: झारखंड सरकार ने रामनवमी के पावन पर्व पर दी जाने वाली सार्वजनिक छुट्टी की तिथि में बड़ा बदलाव किया है. बुधवार...

रांची: झारखंड सरकार ने रामनवमी के पावन पर्व पर दी जाने वाली सार्वजनिक छुट्टी की तिथि में बड़ा बदलाव किया है. बुधवार की शाम कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी ताज़ा अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य में रामनवमी का अवकाश 27 मार्च (शुक्रवार) को होगा.

पूर्व निर्धारित तिथि में संशोधन:

इससे पहले, विभाग की अधिसूचना संख्या-7244 के तहत रामनवमी की छुट्टी 26 मार्च (गुरुवार) को निर्धारित की गई थी. हालांकि, विभिन्न पंचांगों और सामाजिक स्रोतों से मिली जानकारी के बाद सरकार ने इस निर्णय में बदलाव किया है. सूचना मिली थी कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व 26 के बजाय 27 मार्च को मनाया जाएगा. नए आदेश के तहत अब 26 मार्च को अब छुट्टी नहीं रहेगी. इस दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे. यह आदेश झारखंड सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर प्रभावी होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *