News DESK: पूर्व भारतीय क्रिकेटर Sanjay Bangar के परिवार से एक बड़ी और भावुक खबर सामने आई है. उनकी बेटी अनाया बांगर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला लोगों के साथ शेयर किया है. अनाया ने बताया कि उन्होंने थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा के बारे में खुलकर बात की और इसे अपने जीवन का बहुत जरूरी कदम बताया. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे सफर में उन्हें अपने परिवार, खासकर पिता का पूरा साथ मिला। अनाया ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जो उनके मजबूत रिश्ते को दिखाती है.


अनाया की यह कहानी हिम्मत और आत्म-विश्वास की मिसाल है, जो समाज में जेंडर पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ाने में मदद कर सकती है.
शेयर की खास तस्वीर

अनाया की पोस्ट में अस्पताल की एक इमोशनल तस्वीर भी देखने को मिली, जिसमें सर्जरी के बाद वह अपने पिता Sanjay Bangar के साथ नजर आ रही हैं। अनाया ने इस पल को अपने जीवन के सबसे खास लम्हों में से एक बताया. उन्होंने यह भी साझा किया कि यह सफर सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए आसान नहीं था. समय के साथ उनके परिवार ने इस बदलाव को समझा और अपनाया, जो उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना.
रातों-रात नहीं हुआ ये बदलाव
अनाया ने अपने कैप्शन में साफ कहा कि यह सफर आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि खुद को समझने और स्वीकार करने के साथ-साथ परिवार के लिए भी इस बदलाव को अपनाना एक लंबी प्रक्रिया रही.
उनके मुताबिक, इस दौरान कई सवाल, उलझनें और सीखने के पल आए.लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ बेहतर होता गया. आज वह इस मुकाम पर पहुंचकर खुद को खुशकिस्मत और आभारी महसूस करती हैं कि उन्हें अपने परिवार का साथ मिला.
पिता के साथ ने आसान बनाया अनाया का सबसे बड़ा फैसला
अनाया ने कहा कि उनकी जिंदगी के इस सबसे खास समय में पिता Sanjay Bangar का साथ उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है. शुरुआत में सब कुछ आसान नहीं था और सपोर्ट मिलने में समय लगा, लेकिन जब मिला तो वह सच्चा और दिल से था.
उन्होंने बताया कि यह सर्जरी उनके लिए बड़ा कदम था, लेकिन पिता के साथ होने से उन्हें हिम्मत मिली. अनाया ने यह भी कहा कि जिंदगी में बदलाव और रिश्तों को समझने में समय लगता है, लेकिन जब प्यार और अपनापन मिल जाता है, तो सब कुछ आसान लगने लगता है.

