‘द केरल स्टोरी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दम बरकरार, 19वें दिन पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

केरल 2 की कहानी: रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. हालांकि तीसरे सोमवार को फिल्म...

केरल 2 की कहानी:  रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. हालांकि तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन मंगलवार को इसने फिर रफ्तार पकड़ ली. दर्शकों की लगातार मौजूदगी से साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी अब भी बनी हुई है.

Also Read : शहर बनाम गांव: LPG खपत में बड़ा अंतर, आंकड़े बता रहे हैं भारत की असली तस्वीर

19वें दिन फिर बढ़ी कमाई, कुल कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ के पार

शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन फिल्म ने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बना ली. 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 1.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई 50.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 17.14 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी अच्छी पकड़ दिखाई है.

Also Read : झारखंड में हेल्थ सेक्टर में नौकरी का बड़ा मौका, 201 हॉस्पिटल मैनेजर पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

कम बजट में बड़ा मुनाफा, 78% से ज्यादा ROI

करीब 28 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक शानदार मुनाफा कमा लिया है. 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ फिल्म ने लगभग 22 करोड़ का प्रॉफिट हासिल किया है. यानी निवेश पर करीब 78.57 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म बनाता है.

Also Read : चतरा: SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कैंप में मची अफरा-तफरी

‘धुरंधर 2’ की एंट्री से बढ़ेगी टक्कर

अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती Dhurandhar 2 की रिलीज है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 52 से 53 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *