पाकुड़ में रसोई गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: प्रशासन

पाकुड़ : पाकुड़ जिले में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि...

पाकुड़ : पाकुड़ जिले में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है. भारत गैस और इंडेन गैस की एजेंसियां नियमित रूप से उपभोक्ताओं के घर-घर तक सिलेंडर पहुंचा रही हैं. शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को आसानी से सिलेंडर मिल रहा है.

Also Read: हजारीबाग नगर निगम: महिला पार्षद चुनी गईं, लेकिन सियासत में सक्रिय दिखे पार्षद पति

अफवाहों से बढ़ी थी चिंता

दरअसल अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संभावित तनाव की खबरों के बाद कई जगहों पर रसोई गैस की कमी की अफवाह फैल गई थी. इसके बाद लोग जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर लेने की कोशिश करने लगे. हालांकि गैस एजेंसी के कर्मियों का कहना है कि पाकुड़ में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

Also Read: रांची: रात 1 बजे अचानक सड़कों पर उतरे SSP राकेश रंजन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड

सर्वर समस्या से बुकिंग में देरी

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर सर्वर डाउन होने की वजह से गैस बुकिंग में थोड़ी देरी हो रही है. तकनीकी समस्या जल्द ठीक कर ली जाएगी और आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें.

Also Read: झारखंड में बढ़ेगी तपिश, कई जिलों में पारा पहुंचेगा 40 के पार, 15 से 17 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा का अलर्ट

कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

डीसी मनीष कुमार ने यह भी कहा कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *