रांची: झारखंड में आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. नेक्स्ट जेनरेशन ईआरएसएस फेज-II के बेहतर संचालन के लिए राज्य के सभी जिलों और इकाइयों में डायल-112 के तहत तैनात अधिकारियों, कर्मियों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है. डीआईजी झारखंड जगुआर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रशिक्षण 16 मार्च से 23 मार्च तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा. यह प्रशिक्षण डायल-112 सेवा की तकनीकी क्षमता को बढ़ाना और आपातकालीन समय में पुलिस की प्रतिक्रिया को और अधिक तेज व सटीक बनाना है.
थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों सत्र शामिल होंगे:
16 मार्च को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ जिला के डायल 112 टीम को थ्योरी और प्रैक्टिकल सेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके एक दिन बाद 17 मार्च गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, लातेहार, बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा के टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

