News Desk: पिंपल्स की समस्या लगभग हर किसी को कभी न कभी परेशान करती है.डस्ट पॉल्यूशन और बदलती लाइफस्टाइल का असर सीधे त्वचा पर पड़ता है, जिससे स्किन की नैचुरल चमक कम हो जाती है और चेहरे पर जिद्दी पिंपल्स उभरने लगते हैं. ऐसे में आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाला नीम त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और पिंपल्स से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.


नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल एंटी-फंगल और anti-inflammatory गुण त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं.यह पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक होता है.आइए जानते हैं नीम के 4 आसान और असरदार फेस पैक, जिन्हें आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
नीम-हल्दी फेस पैक: पिंपल्स और सूजन के लिए असरदार उपाय
नीम और हल्दी दोनों ही अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं. यह फेस पैक खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें चेहरे पर लाल और दर्द वाले पिंपल्स की समस्या रहती है.

बनाने का तरीका:
1 चम्मच नीम पाउडर में चुटकीभर हल्दी मिलाएं. अब इसमें थोड़ा पानी या गुलाब जल डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें.
फायदा:
हल्दी सूजन को कम करने में मदद करती है, जबकि नीम त्वचा को साफ रखकर बैक्टीरिया से बचाव करता है.
नीम-मुल्तानी मिट्टी फेस पैक: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट उपाय
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा oily रहती है, तो नीम और मुल्तानी मिट्टी का कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह पैक स्किन से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करता है और पोर्स को गहराई से साफ करता है, जिससे पिंपल्स कम होने लगते हैं और त्वचा फ्रेश दिखती है.
बनाने का तरीका:
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में बराबर मात्रा में नीम पाउडर मिलाएं और उसमें थोड़ा गुलाब जल डालकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. बाद में सादे पानी से धो लें.
फायदा:
यह पैक स्किन के extra oil को कंट्रोल करता है और पोर्स को साफ रखकर नए पिंपल्स बनने से रोकने में मदद करता है.
नीम-एलोवेरा फेस पैक: पिंपल्स और ड्राय स्किन के लिए फायदेमंद
जब पिंपल्स की वजह से स्किन रूखी और बेजान लगने लगती है, तब नीम और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन काफी काम आता है। एलोवेरा स्किन को hydrate करता है, जबकि नीम पिंपल्स को कम करने में मदद करता है.
बनाने का तरीका:
ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें एक चम्मच नीम पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस मिश्रण से 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें, फिर इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें.
फायदा:
यह पैक स्किन को नमी देता है और पिंपल्स के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है.
नीम-दही फेस पैक: स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने का आसान तरीका
दही में मौजूद lactic acid त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करता है, जबकि नीम स्किन की गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है. यह फेस पैक त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसकी रंगत निखारने में भी सहायक होता है.
बनाने का तरीका:
एक चम्मच नीम पेस्ट में एक बड़ा चम्मच ताजा दही मिलाकर स्मूद मिक्स तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें.
फायदा:
दही की ठंडक पिंपल्स की जलन को शांत करती है और स्किन को मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करती है.
जरूरी नोट:
किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले patch test जरूर करें.इसे कान के पीछे लगाकर देखें, ताकि किसी तरह की जलन या एलर्जी से बचा जा सकता है.

