एमवीआई पर ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, ट्रक एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ चल रहा प्रशासनिक अभियान अब विवादों के घेरे में...

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ चल रहा प्रशासनिक अभियान अब विवादों के घेरे में आ गया है. जिले के मोटर यान निरीक्षक (एमवीआई) मोहम्मद शाहनवाज पर एक ट्रक चालक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद ट्रक चालकों और एसोसिएशन में भारी आक्रोश व्याप्त है.

Also Read : रामगढ़: सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित ट्रक चालक रमेश कुमार यादव (निवासी बरही, हजारीबाग) के अनुसार, यह घटना 28 फरवरी की है. रमेश रायगढ़ से सीमेंट लादकर रांची की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कालामाटी स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास उन्होंने अपना ट्रक खड़ा किया था. आरोप है कि एमवीआई मोहम्मद शाहनवाज सिविल ड्रेस (सादे कपड़ों) में वहां पहुंचे और वाहन के दस्तावेजों की मांग करने लगे. जब चालक रमेश ने उनसे उनकी आईडी कार्ड दिखाने का अनुरोध किया, तो एमवीआई कथित तौर पर भड़क गए. चालक का आरोप है कि अधिकारी ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि बेरहमी से मारपीट भी की, जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं.

Also Read : होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: लातेहार पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

बिना गड़बड़ी के भारी जुर्माना लगाने का आरोप:

चालक रमेश कुमार यादव ने एक और गंभीर आरोप लगाया है, उनका कहना है कि जांच के दौरान उनके दस्तावेजों और लोड में कोई भी तकनीकी खराबी या अवैध बात नहीं पाई गई. इसके बावजूद, एमवीआई ने उन पर 54 हजार रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ऑल झारखंड ड्राइवर संघ के सदस्य और ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी देर रात खूंटी थाना पहुंचे. संघ ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए एमवीआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *