बोकारो में पेड़ से लटकता मिले दो शव, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो: जिले में पेड़ से लटकता हुआ दो शव बरामद हुआ है. गुरुवार को चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में...

बोकारो: जिले में पेड़ से लटकता हुआ दो शव बरामद हुआ है. गुरुवार को चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में युवक और युवती का शव मिला. बताया जा रहा है,कि शादी में हो रही देरी से नाराज होकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव एक पेड़ से मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवती की पहचान मुरपा गांव निवासी सावित्री कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी था. दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी के लिए जिद कर रहे थे. परिजनों ने दोनों पक्षों की सहमति से शादी के लिए एक वर्ष का समय मांगा था, लेकिन शायद युवक-युवती इस भरोसे पर यकीन नहीं कर सके. होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों ने सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकले थे. उसके बाद वे वापस नहीं लौटे. दो दिन तक परिजन उन्हें खोजते रहे, लेकिन आज सुबह प्रेमिका के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटकते मिले. ग्रामीणों ने पुलिस पहुंचने से पहले ही दोनों शवों को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *