Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड होमगार्ड भर्ती: 6 अप्रैल से शुरू होगी शारीरिक और लिखित परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी निर्देश

धनबाद: धनबाद जिला प्रशासन ने गृह रक्षकों के नव-नामांकन (विज्ञापन संख्या–01/2023) को लेकर बहुप्रतीक्षित परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. जिला समाहरणालय...

धनबाद: धनबाद जिला प्रशासन ने गृह रक्षकों के नव-नामांकन (विज्ञापन संख्या–01/2023) को लेकर बहुप्रतीक्षित परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. जिला समाहरणालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, योग्य अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा 06 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक चलेगी. इस अवधि के दौरान प्रतिदिन सुबह छह बजे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी. यह प्रक्रिया मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी. प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुचारू संचालन के लिए प्रखंडवार कार्यक्रम तय किया है. अलग-अलग तिथियों पर धनबाद के विभिन्न प्रखंडों के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने निर्धारित समय से पहले केंद्र पर उपस्थित हों.अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित मूल दस्तावेज और सामग्रियां लाना अनिवार्य है. जिनमें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक हो. इसके अलावा सभी मूल शैक्षणिक सर्टिफिकेट और दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो. जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से सूचित किया है कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा की तिथि बदलने के लिए कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. हालांकि, चयन समिति को आवश्यकतानुसार कार्यक्रम में संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित है. भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की सूची और उनके आवंटित रोल नंबर धनबाद जिले की आधिकारिक वेबसाइट dhanbad.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी वहां जाकर अपना विवरण देख सकते हैं. जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के बिचौलियों या फर्जीवाड़े से सावधान रहें और अपनी तैयारी पूरी रखें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *