यूनिसेफ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो के खिलाफ केस दर्ज

रांची: यूनिसेफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में दो के खिलाफ अरगोड़ा थाना में...

रांची: यूनिसेफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में दो के खिलाफ अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है. गुमला के ग्राम बसिया निवासी संजय बागवार ने एआईटीएस कंपनी में कार्यरत दीपक कुमार और दिनेश प्रसाद जायसवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में संजय बागवार ने बताया है, कि उनके साथ अन्य 22 लोग और ठगी का शिकार हुए हैं. दीपक कुमार और दिनेश प्रसाद जायसवाल ने यूनिसेफ में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लोगों से कुल 34 लाख 25 हजार रुपये वसूले हैं. कंपनी का कार्यालय अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में संचालित बताया गया है.

तीन माह से नहीं मिला वेतन 

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने नौकरी लगने पर 23 से 30 हजार रुपये मासिक वेतन देने का आश्वासन दिया था. कुछ लोगों को एक माह के लिए 17,500 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि अन्य को तीन माह से वेतन नहीं मिला. यह घटना सितंबर 2025 से अब तक की बताई जा रही है. मामले के आधार पर अरगोड़ा थाना कांड संख्या 42/2026, दिनांक 10 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 316(5), 318(4) और 61(2) के तहत दीपक कुमार और दिनेश प्रसाद जायसवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *