सिमडेगा: एसपी सिमडेगा ने जिले की विधि व्यवस्था मजबूत करने के लिए थानेदारों और पुलिसकर्मियों के किए तबादले.एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस. खोटरे ने जिले की विधि व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से 9 थानों के थाना प्रभारी बदलने के साथ 11 पुलिस कर्मियों का तबादला किया.

एसपी सिमडेगा ने एसआई विनय पाण्डेय को केरसई थाना, एसआई विवेक कुमार को मुफस्सिल थाना, एसआई विनय कुमार को कुरडेग थाना, एसआई नवीन कुमार को ठेठईटांगर थाना, एसआई शशि शंकर सिंह को महाबुआंग, एसआई संतोष कुमार राय को जलडेगा, एसआई अभिषेक कुमार को रेंगारिह, एसआई अभय कुमार सिंह को गिरदा, और एसआई दीपेश कुमार को बांसजोर थाना प्रभारी बनाया.
वहीं, एसआई रमेश कुमार झा को विधि कोषांग का प्रभारी बनाया गया, जबकि मनीष कुमार को मुफस्सिल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.

