Anurag Dobhal के एक्सीडेंट से टूटीं Manara Chopra,बोलीं-“पिछले दो सालों में…”छलक पड़े आंसू

  News Desk:YouTuber और ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल इन दिनों पत्नी और परिवार के साथ चल...

 

News Desk:YouTuber और ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल इन दिनों पत्नी और परिवार के साथ चल रहे विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.इसी बीच शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फैंस से कार में बैठकर लाइव बातचीत करते समय उनका एक्सीडेंट हो गया,जिसके बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया.

हादसे के बाद अनुराग को तुरंत मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर जिस तरह की टिप्पणियां और मजाक किए गए,उस पर कई सेलेब्स ने नाराज़गी जाहिर की है.इसी बीच ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट और अनुराग की करीबी दोस्त मन्नारा चोपड़ा ने भी एक वीडियो शेयर किया,जिसमें वह काफी भावुक नजर आईं और अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पाईं.

मन्नारा चोपड़ा हुई इमोशनल,वीडियो में छलका दर्द 

अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.‘बिग बॉस 17’ में अनुराग के साथ नजर आ चुकीं मन्नारा इस वीडियो में बेहद भावुक दिखाई दे रही हैं.गुलाबी कुर्ती में नजर आ रहीं मन्नारा खुद को संभालने की कोशिश करती हैं,लेकिन उनकी आंखों से लगातार आंसू बहते दिखते हैं.

वीडियो में मन्नारा बताती हैं कि जब लोग लंबे समय तक एक ही जगह साथ रहते हैं, तो उनके बीच सिर्फ पहचान नहीं बल्कि एक गहरा मानवीय रिश्ता बन जाता है.वह कहती हैं कि वह रोना नहीं चाहती थीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे स्थिति बेहतर नहीं होगी.

मन्नारा ने आगे कहा कि पिछले कुछ समय में उनके जीवन में जो कुछ हुआ और अब अनुराग जिस दौर से गुजर रहे हैं,उसे देखकर उनके मन में कई भावनाएं एक साथ उमड़ पड़ी हैं.साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कठिन समय में अनुराग के माता-पिता उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और उन्हें पूरा सहारा देंगे.

पैसा सब कुछ नहीं…” अनुराग डोभाल के लिए भावुक हुईं मन्नारा चोपड़ा, परिवार से की खास अपील

वीडियो में मन्नारा चोपड़ा ने उन पलों को भी याद किया जब अनुराग डोभाल ‘बिग बॉस’ के घर में थे और अक्सर अपने परिवार को याद करके भावुक हो जाते थे.उन्होंने बताया कि शो के दौरान अनुराग कई बार अपने माता-पिता,बहन और अपनी होने वाली पत्नी ऋतिका से बात करने की इच्छा जाहिर करते थे और इसके लिए उन्होंने खुलकर आवाज भी उठाई थी.

पैसा सब कुछ नहीं…” अनुराग डोभाल के लिए भावुक हुईं मन्नारा चोपड़ा, परिवार से की खास अपील

मन्नारा ने आगे कहा कि जिंदगी में सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं होता.अगर इंसान के पास प्यार करने वाले लोग ही न हों,तो दौलत का कोई खास मतलब नहीं रह जाता. उन्होंने भावुक होकर अनुराग के परिवार से अपील की कि इस समय उन्हें पैसों से ज्यादा अपने बेटे का साथ देना चाहिए,क्योंकि मुश्किल वक्त में परिवार का सहारा ही सबसे ज्यादा मायने रखता है

मन्नारा ने अनुराग की चोट पर जताई चिंता

मन्नारा चोपड़ा ने अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट और उनकी चोटों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की.उन्होंने कहा कि इस हादसे में अनुराग को फ्रैक्चर हुआ है और इतनी कम उम्र में इस तरह की कठिनाइयाँ सामने आना उनके लिए बिल्कुल असहज है.मन्नारा ने भावुक होकर बताया कि अनुराग शायद केवल 28–29 साल के हैं,फिर भी उन्हें इतना सब झेलना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि उन्हें उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है,क्योंकि खुद भी पिछले दो सालों में इसी फेज से गुजर चुकी है.

जिन लोगों को पता नहीं है,उन्हें बता दें कि अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे का वीडियो शेयर किया था.इस वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता पर मानसिक दबाव डालने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया.अनुराग ने बताया कि इस सबके पीछे उनकी पत्नी ऋतिका को लेकर फैमिली के रवैये की वजह है,जो दूसरी कास्ट से हैं.वीडियो में बातचीत के दौरान अनुराग ने इतनी भावुकता दिखाई कि उन्होंने सुसाइड जैसी गंभीर बातें भी साझा कीं,जिससे उनके फैंस और दर्शक काफी चिंतित हो गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *