UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, 958 अभ्यर्थी सफल

Ranchi: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में कुल...

Ranchi: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 958 अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है.

वर्गवार चयनित अभ्यर्थियों का आंकड़ा

जारी परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के 317 उम्मीदवार सफल रहे हैं. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 104, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 306, अनुसूचित जाति (SC) के 158 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 73 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। वहीं 42 अभ्यर्थी दिव्यांग श्रेणी से चयनित हुए हैं.

Also Read: UPSC 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

किस सेवा में कितने अभ्यर्थियों का चयन

इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति की जाएगी. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए 55 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इसके अलावा केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ‘ए’ के लिए 507 और ग्रुप ‘बी’ सेवाओं के लिए 195 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई है.

टॉप 10 में इन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

इस वर्ष परीक्षा में शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों में अनुज अग्निहोत्री, राजेश्वरी सुवे, एम आकांश ढुल, राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, ज़िन्निया अरोरा, ए. आर. राजा, मोहिद्दीन पक्षल, आस्था जैन और उज्ज्वल प्रियांक शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *