Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: भेड़ीकूदर शिशु घर चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के भेड़ीकूदर गांव स्थित नागपुर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा संचालित शिशु घर में 3 मार्च की...

सिमडेगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के भेड़ीकूदर गांव स्थित नागपुर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा संचालित शिशु घर में 3 मार्च की रात हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू महतो, बालचंद महतो और उमेश सिंह शामिल हैं. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पकड़ा गया.

Also Read: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, 958 अभ्यर्थी सफल

SDPO ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 3 मार्च की रात शिशु घर में रखे विभिन्न सामानों की चोरी कर ली गई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की.

चोरी का सामान भी हुआ बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए सामान भी बरामद कर लिए हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्रेस वार्ता के दौरान सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक भी मौजूद थे. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *