सिमडेगा नगर परिषद की सरकार के लिए 37 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू

सिमडेगा: नगर परिषद की सरकार बनाने के लिए सिमडेगा के 37 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 07 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू...

सिमडेगा: नगर परिषद की सरकार बनाने के लिए सिमडेगा के 37 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 07 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. अपने मत का प्रयोग कर नगर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है.

मतदाता आज सुबह 07 बजे के पहले से हीं मतदान केंद्रों के बाहर पहुंच कर लाइन में लग गये. सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाता एक-एक कर मतदान करने में जुट गए.

सिमडेगा नगर परिषद के 20 वार्डों में बने 37 मतदान केंद्रों में आज 30972 वोटर मिलकर चुनेंगे नगर की सरकार. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव है.

शहर के सभी 37 मतदान केंद्रों को आदर्श बूथ बनाए गए हैं. जिसमें मतदान की सुविधाओं की पूरी व्यवस्था है. शहरी क्षेत्र के सरकारी कर्मी पहली बार बूथ पर मतदान कर काफी खुश है. उनका कहना है कि पहले चुनाव ड्यूटी रहता था तो पोस्टल वोट देते थे. पहली बार मतदान केंद्र पर वोट दे रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *