Click Here
Click Here
Click Here

शहर के विकास के विजन के साथ मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग

चतरा: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. मतदाता उत्साह...

चतरा: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. मतदाता उत्साह के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सुबह मतदान शुरू होते ही विभिन्न बूथों पर महिला, पुरुष एवं युवा मतदाता बड़ी संख्या में पहुंचने लगे. कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाता जो हैं वो इस बार नई सोच व विजन के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

लोग काफी उत्साहित

मतदाताओं ने शहर के विकास और पेयजल जैसे समस्याओं को लेकर शहर की सरकार चुनने का मौका मिल रहा है. उन्होंने कहा कि करीब आठ वर्षों के बाद नगर निकाय का चुनाव हो रहा है, जिससे लोग काफी उत्साहित हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *