महिला दिवस पर रांची में ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ की शुरुआत, जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर जोर

रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रांची में ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त सौरभ...

रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रांची में ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर किया. यह कार्यक्रम 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जिले भर में मनाया जाएगा.

आयोजित किए जाएंगे जनभागीदारी कार्यक्रम

हॉकी स्टेडियम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान बताया गया कि पखवाड़े के तहत गांव-गांव में कई जागरूकता और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

महिलाओं को 22 मार्च को किया जाएगा सम्मानित 

उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों प्रमंडलों से पांच-पांच ऐसी महिलाओं का चयन किया जाए, जिन्होंने जल संरक्षण और जनजागरूकता के क्षेत्र में बेहतर काम किया हो. चयनित महिलाओं को 22 मार्च को जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.

कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आई मुखिया और जलसहिया दीदियों ने अपने गांवों में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कामों और जल संरक्षण के प्रयासों के अनुभव भी साझा किए. इस मौके पर जल जीवन मिशन के तहत उत्कृष्ट काम करने वाली एक मुखिया और चार जलसहिया दीदियों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही अन्य बेहतर काम करने वाली जलसहिया दीदियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में बाहा पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिद्धू-कान्हू पार्क में जुटे लोग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *