Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में बाहा पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिद्धू-कान्हू पार्क में जुटे लोग

सरायकेला: सरायकेला होड महासभा द्वारा आयोजित सिद्धू कान्हू पार्क में बाहा पर्व के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

सरायकेला: सरायकेला होड महासभा द्वारा आयोजित सिद्धू कान्हू पार्क में बाहा पर्व के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और विशेष अतिथि के रूप में सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली उपस्थित थे.

बाहा पर्व समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस अवसर पर, मनोज कुमार चौधरी ने प्रकृति के रक्षक सभी आदिवासी भाई बहनों को “बाहा पर्व” की झारखंडी जोहार उद्बोधन कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक है. यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखने तथा समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है.

गणेश महली ने भी आदिवासियों की समृद्ध परंपरा और संस्कृति पर विचार रखें. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जल जंगल जमीन का सच्चा हितैषी और रक्षक है. इस अवसर पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, नरेन सोरेन, दक्षिण हेंब्रम, साबू माझी, सुरई हंसदा एवं होड महासभा के काफी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सीसीएल में महिला शक्ति का जश्न : ‘Give to Gain’ थीम पर भव्य कार्यक्रम, 15 महिला अचीवर्स सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *