Ranchi: झारखंड में मौसम एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी (नाउकास्ट) जारी की है. अगले 1 से 3 घंटे के भीतर रांची, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, गुमला और रामगढ़ के कुछ इलाकों में तेज गर्जन, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें : दुखद हादसा : बिहार के बिहारशरीफ में बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई
पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. हजारीबाग के बरही में सबसे ज्यादा 35.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. गुमला सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को राज्य के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. 1 अप्रैल को उत्तर और मध्य झारखंड में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. 2 और 3 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रह सकता है, जबकि 4 अप्रैल को फिर से कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें : गुमला : चैनपुर में लाठी के वार से युवक की हत्या, गांव में सनसनी, प्रेम प्रसंग बनी वजह
तापमान में आ सकती है कमी
तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है. इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान फिर से 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी बढ़ेगी.
