Click Here
Click Here
Click Here

नशीली खेप के साथ दो तस्कर पकड़े गए, पलामू पुलिस ने 216 किलो डोडा जब्त किया

पलामू: पलामू पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. मनातू थाना क्षेत्र...

पलामू: पलामू पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. मनातू थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर पुलिस ने एक महिंद्रा एक्सयूवी-500 गाड़ी से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया और दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक पलामू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने 31 मार्च 2026 की देर रात करीब 12:30 बजे मनातू थाना के गेट के पास मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध ग्रे रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-500 (यूपी 32जेवी 7373) को रोका गया.

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें से कुल 216 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया. मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी संजीव शर्मा (36 वर्ष) और गढ़वा के कांडी निवासी निजामुद्दीन राईन (44 वर्ष) के रूप में हुई.

चतरा से यूपी ले जा रहे थे खेप

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चतरा जिले के लावालौंग, प्रतापपुर और कुन्दा इलाकों से डोडा खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे. गिरफ्तार निजामुद्दीन राईन का पुराना आपराधिक इतिहास भी है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने तस्करों के पास से 216 किलो डोडा के अलावा तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए. इसकी मर्केट कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है. इस सफल कार्रवाई में डीएसपी राजीव रंजन के साथ मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार, अशोक टोप्पो, सत्येन्द्र कुमार, मथुरा महतो और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.पुलिस ने मनातू थाना में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *