झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: रांची और धनबाद समेत 5 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रांची: झारखंड के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड की ओर से ताजा...

रांची: झारखंड के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड की ओर से ताजा चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि राजधानी रांची सहित राज्य के पांच प्रमुख जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Also Read : लातेहार के चार गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका

इन जिलों में दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, शाम 5:10 बजे तक निम्नलिखित जिलों के कुछ इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है, जिनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो और रामगढ़ जिला शामिल है.

Also Read : हाईकोर्ट के डेडिकेटेड सेल के लिए 25 वकीलों का चयन

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की गर्जना के साथ बारिश हो सकती है.इस दौरान हवा की रफ्तार भी काफी तेज रहने की उम्मीद है. धूल भरी आंधी और अचानक होने वाली इस बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *