Click Here
Click Here
Click Here

हाईकोर्ट के डेडिकेटेड सेल के लिए 25 वकीलों का चयन

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने डेडिकेटेड सेल में कानूनी सहायता देने के लिए 25 अधिवक्ताओं का चयन किया है. इस संबंध में हाईकोर्ट...

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने डेडिकेटेड सेल में कानूनी सहायता देने के लिए 25 अधिवक्ताओं का चयन किया है. इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर दिया है. चयनित अधिवक्ता हाईकोर्ट के डेडिकेटेड सेल में फाइलों की जांच और कानूनी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में सहायता करेंगे.

प्रति फाइल मिलेगा 150 रुपये मानदेय

डेडिकेटेड सेल के लिए चयनित अधिवक्ताओं को प्रति फाइल 150 रुपये मानदेय दिया जाएगा. वहीं एक दिन में किसी भी अधिवक्ता को अधिकतम 1500 रुपये तक का ही भुगतान किया जाएगा.

Also Read: EXCLUSIVE : झारखंड में भी चल रहा है बोटब्रो स्कैम, मुनाफे के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी 

अदालती मामलों और दस्तावेजों के परीक्षण में सहयोग

हाईकोर्ट का डेडिकेटेड सेल अदालत से जुड़े विभिन्न मामलों और दस्तावेजों के परीक्षण, कानूनी सहायता और प्रक्रिया से संबंधित कार्यों में सहयोग करता है.

इन अधिवक्ताओं का हुआ चयन

डेडिकेटेड सेल में कानूनी सहायता के लिए जिन अधिवक्ताओं का चयन किया गया है, उनमें विनिता प्रकाश, निधि सिंह, आशीष गौतम, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, शिवानी भारद्वाज, प्रत्युष राज, दीपमाला, शुभम श्रीवास्तव, अंशुमन मिश्रा, दिव्या चौधरी, विन्सेंट रोहित मार्की, अर्पण मंजेश एक्का, सोनल पांडेय, के. हरि, सत्येंद्र पंडित, अमनदीप कुमार पांडेय, अनिकेत जायसवाल, अपूर्वा, कुमुद सिंह, आयुष देव, रश्मिका बाजाज, रोहित कुमार गुप्ता, शुभम कुमार और एमडी फरहान किबरिया शामिल हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *