झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3–4 दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और बारिश के आसार

5 साल का मौसम ट्रेंड आया सामने, मार्च में हल्की बारिश और बदलते तापमान का सिलसिला जारी Shruti Singh Ranchi : झारखंड...

5 साल का मौसम ट्रेंड आया सामने, मार्च में हल्की बारिश और बदलते तापमान का सिलसिला जारी

Shruti Singh 

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अभी आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन 27 मार्च से कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है. खासकर मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी के बाद फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है.

न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक गिरने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. रांची समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. फिलहाल रांची में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 18-19 डिग्री के आसपास बना हुआ है. वहीं सरायकेला में 35.9 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जबकि गुमला में 14.9 डिग्री के साथ सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ.

27 से 30 मार्च के बीच बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 29 और 30 मार्च को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

पिछले 5 सालों का ट्रेंड, मार्च में ऐसा रहा झारखंड का मौसम

अगर पिछले 5 वर्षों के मार्च महीने के मौसम पर नजर डालें तो झारखंड में इस दौरान तापमान आमतौर पर 30 से 36 डिग्री के बीच रहता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता रहा है. कई वर्षों में मार्च के आखिरी सप्ताह में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति भी बनी है, जो प्री-मानसून गतिविधियों का संकेत होती है. इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां गर्मी बढ़ने के बीच अचानक मौसम बदलकर राहत देने की स्थिति बन रही है.

झारखंड में मार्च महीने की वर्षा का ट्रेंड (2020–2026)

वर्ष 2020 – 32 mm.
वर्ष 2021 – 28 mm.
वर्ष 2022 – 41 mm.
वर्ष 2023 – 36 mm.
वर्ष 2024 – 30 mm.
वर्ष 2025 – 34 mm.
वर्ष 2026 – 29 mm (अब तक अनुमानित).

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *