Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में बिजली महंगी: 6.12% बढ़ी दरें, किसानों को राहत

रांची: राज्य में बिजली दर में वृद्धि कर दी गई है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को नई बिजली दर...

रांची: राज्य में बिजली दर में वृद्धि कर दी गई है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को नई बिजली दर जारी कर दी. इसमें बिजली दर में ओवरऑल 6.12 फीसदी की वृद्धि की गई है.

वितरण निगम के प्रस्ताव से कम वृद्धि

झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने 59 फीसदी बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने इससे काफी कम वृद्धि को मंजूरी दी.

अध्यक्ष का बयान

आयोग के अध्यक्ष जस्टिस नवनीत कुमार ने कहा कि नई दर सामाजिक विकास का प्रतीक बनेगी और आने वाले समय में सभी हितधारकों के लिए उपयोगी साबित होगी.

Also Read: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की साक्ष्य के अभाव में बरी 

कृषि उपभोक्ताओं को राहत

उन्होंने कहा कि कृषि उपभोक्ताओं के लिए विद्युत टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी. बता दें कि आयोग ने 13 फीसदी डिस्ट्रीब्यूशन लॉस को मंजूरी दी है.

प्रस्ताव और मंजूरी का अंतर

वितरण निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 28.19%, 2025-26 के लिए 27.23% और 2026-27 के लिए 25.60% डिस्ट्रीब्यूशन लॉस का प्रस्ताव दिया था.

आयोग की मंजूरी

लेकिन झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने केवल 13 फीसदी डिस्ट्रीब्यूशन लॉस को ही मंजूरी दी.

वित्तीय प्रस्ताव और मंजूरी (2024-25)

  • दावा: 10,725.26 करोड़ रु.
  • मंजूरी: 7,894.55 करोड़ रु.

वित्तीय प्रस्ताव और मंजूरी (2025-26)

  • दावा: 11,411.08 करोड़ रु.
  • मंजूरी: 8,261.21 करोड़ रु.

वित्तीय प्रस्ताव और मंजूरी (2026-27)

  • दावा: 12,678.17 करोड़ रु.
  • मंजूरी: 10,832.70 करोड़ रु.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *