अब 13 साल से कम बच्चों के अकाउंट पर माता-पिता रख सकेंगे पूरा कंट्रोल, WhatsApp लाया नया फीचर

Technology News: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश करना शुरू कर दिया...

Technology News: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश करना शुरू कर दिया है. इस फीचर का नाम Parent-Managed Accounts है. इसके जरिए अब माता-पिता अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट पर ज्यादा कंट्रोल रख सकेंगे. इस फीचर का मकसद यह है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे WhatsApp का इस्तेमाल केवल मैसेजिंग और कॉलिंग तक सीमित रखें, जबकि बाकी सेटिंग्स और सुरक्षा से जुड़ी चीजों पर माता-पिता की निगरानी रहे.

बच्चों के WhatsApp पर क्या-क्या कंट्रोल कर पाएंगे माता-पिता?

नए Parent-Managed Accounts फीचर के साथ माता-पिता को कई जरूरी कंट्रोल मिलेंगे. जैसे-

  • पेरेंट्स तय कर सकेंगे कि कौन व्यक्ति उनके बच्चे को मैसेज कर सकता है.
  • बच्चे किन ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं, यह भी माता-पिता तय कर पाएंगे.
  • अनजान लोगों से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट भी माता-पिता देख सकेंगे.
  • बच्चे की प्राइवेसी सेटिंग्स लॉक की जा सकती हैं.

सबसे खास बात यह है कि इन सेटिंग्स को बच्चे खुद नहीं बदल पाएंगे. अगर कोई बदलाव करना होगा तो माता-पिता के बनाए गए खास PIN की जरूरत पड़ेगी.

धीरे-धीरे दुनिया भर में रोलआउट होगा फीचर

WhatsApp इस फीचर को एक साथ सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं कर रहा है. कंपनी इसे धीरे-धीरे ग्लोबल रोलआउट के जरिए उपलब्ध करा रही है.

अकाउंट बनाने के लिए कुछ शर्त 

Parent-Managed Account बनाने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं:

  • बच्चे की उम्र 13 साल से कम होनी चाहिए (या देश के नियमों के अनुसार न्यूनतम उम्र).
  • माता-पिता या अभिभावक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
  • दोनों डिवाइस में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है, चाहे वह Android हो या iPhone.

सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ रही चर्चा

हाल के समय में बच्चों और सोशल मीडिया की सुरक्षा को लेकर दुनियाभर में बहस तेज हो गई है. भारत में भी इस पर चर्चा चल रही है. उदाहरण के लिए Karnataka में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने का प्रस्ताव सामने आया है, जबकि Andhra Pradesh में 13 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर इसी तरह की चर्चा हुई है.

WhatsApp की मालिक कंपनी Meta Platforms का मानना है, कि पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बजाय माता-पिता की निगरानी बेहतर समाधान हो सकता है.

इसी दिशा में कंपनी पहले Instagram पर भी Teen Accounts फीचर शुरू कर चुकी है, जिसमें 13 से 18 साल के यूजर्स के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सेटिंग्स दी गई हैं.

WhatsApp में Parent-Managed Account कैसे सेट करें

Step 1: बच्चे का अकाउंट बनाएं

  • बच्चे के फोन में Google Play Store या Apple App Store से WhatsApp डाउनलोड करें.
  • भाषा चुनें और Agree and Continue पर टैप करें.
  • More Options में जाकर Create a Parent-Managed Account चुनें.
  • बच्चे का फोन नंबर दर्ज करके उसे वेरीफाई करें.
  • बच्चे की जन्म तिथि दर्ज करें ताकि उम्र की पुष्टि हो सके.
  • इसके बाद Continue पर टैप करें और अकाउंट को माता-पिता के अकाउंट से लिंक करें.

Step 2: माता-पिता के फोन को लिंक करें

  • बच्चे के फोन पर दिखाई दे रहे QR कोड को स्कैन करें.
  • Agree and Continue पर टैप करें.
  • अपनी उम्र की पुष्टि करें कि आप वयस्क हैं.
  • 6 अंकों का Parent PIN बनाएं.
  • PIN कन्फर्म करें और सेटअप पूरा करें.

सेटअप पूरा होने के बाद बच्चा अपना नाम और प्रोफाइल फोटो सेट कर सकता है, लेकिन अकाउंट की सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़ी सभी सेटिंग्स पर माता-पिता का पूरा नियंत्रण रहेगा.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, ₹997 रिचार्ज में मिल रही 14 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *