Click Here
Click Here
Click Here

कैबिनेट का फैसलाः अब राज्य के दूसरे उच्च तकनीकी संस्थनों की छात्राओं को भी मिलेगा छात्रवृति का लाभ

रांची: राज्य सरकार ने मानकी मुंडा छात्रवृति योजना में संशोधन कर दिया है. पहले झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों...

रांची: राज्य सरकार ने मानकी मुंडा छात्रवृति योजना में संशोधन कर दिया है. पहले झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों की ही छात्राओ को ही छात्रवृति दिया जाता था. लेकिन अब राज्य अन्य तकनीकी संस्थानों की छात्राओं को भी छात्रवृति मिलेगी. हालांकि,  इसके लिए स्थानीय निवासी होना जरूरी है. भले ही 10वीं और 12वीं बाहर से किया हो.

22 करोड़ तीन लाख 31 हजार रुपए की स्वीकृति

झारखंड इस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग की स्थापना के लिए 22 करोड़ तीन लाख 31 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई. इसमें भारत सरकार 17 करोड़ रुपए का अनुदान देगी. टाटा मोटर्स एक करोड़ 82 लाख रुपए का वहन करेगा. पूर्वी सिंहभूम के मनपीठी में 11.88 एकड़ भूमि इस इंस्टीट्यूट के लिए चिनिह्त किया गया है. अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए रांची वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक बनने वाला 588 बेड का छात्रा वास अब मोरहाबादी स्थित आदिवासी कल्याण कांप्लेस के समीप बनेगा. सीटी एमआइएस परियोजना में लिए टाटा कंस्लटेंसी को एक साथ का अवधि विस्तार देने की स्वीकृति दी गई. एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के दौरान अब नाश्ता भत्ता 10 रुपए की जगह 25 रुपए मिलेगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर, डाल्टेनगंज अब मेदिनीनगर’होटलों में लगेगा टूरिस्ट टैक्स.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *