News Desk: डिजिटल दुनिया में हर दिन बदलती टेक्नोलॉजी के बीच, WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए और स्मार्ट फीचर्स पेश कर रहा है. Meta Platforms के स्वामित्व वाला यह प्लेटफ़ॉर्म अब यूजर सेफ्टी और चैटिंग अनुभव को और बेहतर बनाने पर फोकस कर रहा है.

- बड़ी फाइल्स को आसान तरीके से डिलीट करें
अब यूजर्स सीधे चैट के अंदर जाकर बड़ी मीडिया फाइल्स को आसानी से हटा सकते हैं, जिससे फोन की स्टोरेज भरने की परेशानी कम होगी.
- चैटिंग को और मजेदार बनाने वाले फीचर्स
WhatsApp अब कस्टमाइज्ड स्टिकर सुझाव देगा. मैसेज टाइप करते समय आपको इमोजी और स्टिकर सुझाव मिलेंगे, जिन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा.
- AI Writing Help से चैट में स्मार्ट जवाब
नए AI Writing Help फीचर की मदद से यूजर्स चैट के अनुसार सुझाए गए जवाब प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही, यह फीचर ग्रामर चेक भी करेगा और सही व तेज जवाब लिखने में मदद करेगा.
Android से iPhone अब होगा आसान चैट ट्रांसफर
WhatsApp अब Android, iPhone और iOS डिवाइस के बीच चैट और डेटा ट्रांसफर को आसान बना रहा है. यूजर्स Chats > Transfer Chat History ऑप्शन का इस्तेमाल करके तुरंत अपने संदेश और मीडिया ट्रांसफर कर सकते हैं.
ध्यान रहे, बड़ी फाइल्स के ट्रांसफर में थोड़ा समय लग सकता है.
iPhone में अब दो WhatsApp अकाउंट चलाना होगा आसान
iPhone यूजर्स अब एक ही डिवाइस पर दो WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल कर सकेंगे. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए मददगार है जो पर्सनल और वर्क चैट अलग रखना चाहते हैं.
फीचर की खास बातें
- यूजर को आसानी से पता चलेगा कि वह किस अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है.
- प्रोफाइल फोटो नीचे टैब में दिखाई देगी, जिससे अकाउंट स्विच करना आसान होगा.
इस नए फीचर से iPhone यूजर्स का चैट मैनेजमेंट और भी स्मार्ट और आसान हो जाएगा.
