Technology News: WhatsApp ने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है, जिससे कॉल शेड्यूल करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. पहले जहां कॉल सेट करने के बाद अलग-अलग लोगों को जानकारी देनी पड़ती थी, अब यह काम WhatsApp खुद ही कर देगा. इस नए फीचर की मदद से आप एक साथ एक या कई लोगों के लिए वॉयस या वीडियो कॉल पहले से तय कर सकते हैं. इतना ही नहीं, ऐप खुद ही सभी प्रतिभागियों को नोटिफिकेशन और रिमाइंडर भी भेजेगा, जिससे किसी को भी कॉल मिस होने की चिंता नहीं रहेगी.

WhatsApp पर कॉल कैसे शेड्यूल करें?
WhatsApp में कॉल शेड्यूल करने का तरीका बेहद आसान है:
- सबसे पहले WhatsApp खोलें और नीचे दिए गए Calls सेक्शन पर जाएं
- यहां ऊपर दिखाई देने वाले Schedule ऑप्शन पर टैप करें
- अब कॉल की तारीख और समय सेट करें
- यह भी चुनें कि कॉल वॉयस होगी या वीडियो
- चाहें तो एंड टाइम हटाकर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं
- इसके बाद Next पर टैप करें और कॉन्टैक्ट या ग्रुप चुनें
कॉल शेड्यूल करते ही सभी संबंधित यूजर्स को अपने आप नोटिफिकेशन मिल जाएगा. आप चाहें तो इसे अपने कैलेंडर में भी जोड़ सकते हैं.
एडिट करना भी है आसान
अगर कॉल शेड्यूल करने के बाद आपको समय या अन्य डिटेल्स में बदलाव करना हो, तो आप आसानी से इसे Chats या Calls सेक्शन में जाकर एडिट कर सकते हैं.
शेड्यूल कॉल को कैसे करें डिलीट?
अगर आप शेड्यूल की गई कॉल को कैंसिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आसान तरीका दिया गया है:
- Calls सेक्शन में जाकर अपनी upcoming कॉल पर टैप करें
- Edit Call ऑप्शन पर क्लिक करें
- फिर Cancel Event चुन लें
- कॉल कैंसिल करते ही सभी यूजर्स को इसकी सूचना मिल जाएगी.
इसके अलावा, आप सीधे Delete for Everyone ऑप्शन का इस्तेमाल करके कॉल को सभी के लिए हटा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बार-बार कट रहा है इंटरनेट? ये संकेत बताते हैं कि राउटर बदलने का समय आ गया
