Click Here
Click Here
Click Here

रांची के मोरहाबादी में गैस की कालाबाजारी करते हुए दुकानदार पकड़ा गया, सिलेंडर और उपकरण जब्त

    रांची: जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड...

 

 

रांची: जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड में छापेमारी की. इस दौरान एक दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग का काम करते हुए पकड़ा गया.

घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों का अवैध स्टॉक मिला

जांच में सामने आया कि वहां घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के सिलेंडरों को अवैध तरीके से जमा किया गया था. बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर कालाबाजारी की जा रही थी.

रिफिलिंग मशीन और उपकरण बरामद

मौके से रिफिलिंग मशीन, पाइप और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल अवैध गैस भराई के लिए किया जा रहा था.

प्रशासन ने बताया खतरनाक और गैरकानूनी

प्रशासन ने बताया कि इस तरह की अवैध रिफिलिंग बेहद खतरनाक है और इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. यह काम कानून के तहत अपराध है और इसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सिलेंडर जब्त, एफआईआर की प्रक्रिया शुरू

छापेमारी के बाद सभी सिलेंडर और उपकरण जब्त कर अधिकृत गैस एजेंसी को सौंप दिए गए हैं. साथ ही, इसमें शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

लोगों से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी गैस की कालाबाजारी होती दिखे, तो तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि ऐसे अवैध कामों पर रोक लगाई जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *