चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने में 2 दिन, लक्ष्य से पीछे धान खरीद: 14 लाख क्विंटल अब भी बाकी

रांची: चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में सिर्फ दो दिन बाकी है. लेकिन सरकार के लिए धान खरीदना चुनौती बनती...

रांची: चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में सिर्फ दो दिन बाकी है. लेकिन सरकार के लिए धान खरीदना चुनौती बनती जा रही है. अभी भी 60 लाख क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध 46 लाख 27 हजार 378 क्विंटल ही धान की खरीद हो पाई है. इस हिसाब से लगभग 14 लाख क्विंटल धान खरीदा जाना बाकी है. वहीं चार जिलों में धान खरीद का आंकड़ा एक लाख क्विंटल भी नहीं पहुंच पाया है. इन जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, साहेबगंज, पाकुड़, लोहरदगा और खूंटी शामिल हैं.

15 दिसंबर से शुरू हुई थी खरीदारी

राज्य सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से धान की खरीदारी शुरू की थी. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है. अब तक किसानों को धान खरीद के एवज में 784 करोड़ 43 लाख 56 हजार 200 रुपये का भुगतान हो चुका है. इसमें 24 करोड़ 16 लाख 46 हजार 740 रुपये प्रोत्साहन राशि भी शामिल है. इस वर्ष धान की खरीद 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है. पिछले वर्ष यह दर 2400 रुपये प्रति क्विंटल थी. राज्यभर में धान खरीद के लिए 801 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों से धान की खरीद की जा रही है.

Also Read: स्टेट बार काउंसिल चुनाव काउंटिंग के बीच प्रत्याशी का आरोप- शून्य वोट कैसे आया?

पिछले वर्षों में धान खरीद की स्थिति

• वित्तीय वर्ष 2022-23: लक्ष्य 60 लाख क्विंटल, खरीद 17.16 लाख क्विंटल (29%).

• वित्तीय वर्ष 2023-24: लक्ष्य 60 लाख क्विंटल, खरीद 17.02 लाख क्विंटल (29%).

• वित्तीय वर्ष 2024-25: लक्ष्य 60 लाख क्विंटल, खरीद 40.8 लाख क्विंटल (67%).

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *