Click Here
Click Here
Click Here

तमिलनाडु चुनाव : टीवीके प्रमुख विजय ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, कहा- ‘लड़ाई टीवीके और स्टालिन सर गठबंधन के बीच’

Chennai : अभिनेता सह TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रविवार को अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची...

Chennai : अभिनेता सह TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रविवार को अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. विजय ने घोषणा की कि विधानसभा चुनावों में दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह चेन्नई के पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट से ‘सी जोसेफ विजय’ के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे. पार्टी की बैठक में विजय ने अन्य उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए. उनके करीबी टीम के सभी सदस्य सूची में शामिल हैं. पार्टी प्रमुख ने कहा मैंने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो जनता के साथ खड़े होंगे.

ये भी पढ़ें : झामुमो का भव्य 53वां स्थापना दिवस, गिरिडीह में सुरक्षा और तैयारियों का खास इंतजाम

हमारे उम्मीदवार जनता के साथ रहेंगे खड़े : विजय

वरिष्ठ पार्टी नेताओं और विजय की आंतरिक टीम के सदस्यों (एन आनंद, अधाव अर्जुन, आर अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और केए सेंगोट्टैयान) को पार्टी प्रमुख द्वारा टी नगर, विल्लिवक्कम, गोबिचेट्टीपलायम और तिरुप्पारंकुंद्रम सहित सीटों के लिए टीवीके उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. विजय ने दोहराया कि चुनावी लड़ाई उनके “लोगों के गठबंधन टीवीके और स्टालिन सर गठबंधन” के बीच है और उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके के नेतृत्व वाले गुट को केवल एक “पैच-अप” बताया. उन्होंने कहा, “मैंने ऐसे लोगों को उम्मीदवार के रूप में चुना है जो लोगों के साथ खड़े होंगे.” विजय ने सत्तारूढ़ गठबंधन को सिर्फ समझौता’ करार देते हुए कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार आम लोगों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा हमारे उम्मीदवार साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और आम जनता की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं.

ये भी पढ़ें : पटना : बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप, 81.79 फीसदी सफल

युवाओं के लिए अहम घोषणा

विजय ने युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 29 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगारों को हर महीने ₹4,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि डिप्लोमा धारकों को ₹2,500 प्रति माह मिलेंगे. इसके साथ ही कक्षा 12 से लेकर PhD तक के छात्रों के लिए ₹20 लाख तक का बिना जमानत ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया गया है. उन्होंने ‘तमिल एम्प्लॉयमेंट क्रेडिट सिस्टम’ लागू करने की भी बात कही, जिसके तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन मिलेगा. इस योजना के अंतर्गत 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देने वाली कंपनियों को 2.5 प्रतिशत SGST में छूट और बिजली बिल में 5 प्रतिशत तक की राहत दी जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *