News Desk:भारत में अरबपतियों की बेटियां अब सिर्फ विरासत में मिली संपत्ति तक सीमित नहीं है.वे अलग अलग कारोबार में आगे आकर अहम भूमिका निभा रही है.टेक्नोलॉजी से लेकर रिटेल तक कई क्षेत्रों में ये महिलाएं नए विचारों के साथ काम कर रही हैं.साथ ही अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाने और उसे नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में भी योगदान दे रही हैं.

Realiance की ईशा अंबानी और HCL की रोशनी नादर मल्होत्रा जैसी बिजनेस लीडर्स अपनी लीडरशिप और सोच से नई पीढ़ी को प्रेरित कर रही हैं.महिला दिवस 2026 के मौके पर आइए भारत की 6 ऐसी अरबपति बेटियों के बारे में जानते हैं.
रोशनी नाडर बनीं भारत की सबसे अमीर महिला

एचसीएल(HCL) टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा भारतीय आईटी सेक्टर की प्रमुख महिला नेताओं में शामिल हैं.स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली 44 वर्षीय रोशनी दो बच्चों की मां हैं.
वे शिव नाडर फाउंडेशन के जरिए शिक्षा और समाजसेवा के कई कामों से भी जुड़ी हैं.अपने पिता और एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर से मिली हिस्सेदारी के बाद उनकी संपत्ति करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही है,जिससे वे भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं.
ईशा अंबानी(Isha Ambani): रिलायंस के रिटेल और डिजिटल कारोबार की नई ताकत

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पीरामल रिलायंस समूह के रिटेल और डिजिटल कारोबार में अहम भूमिका निभा रही हैं.उन्होंने रिलायंस जियो के विस्तार और देश की डिजिटल सेवाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर के रूप में ईशा कंपनी के रिटेल और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स संभाल रही हैं,जिससे कंपनी मार्केट में टॉप पर है.
निसाबा गोदरेज(Nishaba Godrej): गोदरेज में नए बदलाव की नेता

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन निसाबा गोदरेज ने 125 साल पुराने इस समूह को नया रूप देने में अहम भूमिका निभाई है.उन्होंने कंपनी में नए आइडियाज और पर्यावरण से जुड़े कई काम सफलतापूर्वक लागू किए हैं. उनके प्रयासों से गोदरेज ने मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की है और आधुनिक दौर के अनुसार खुद को तैयार किया है.
जयंती चौहान (Jayanti Chauhan): बिसलेरी के बाजार में दबदबे की अगुआ

रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान ने भारत के प्रमुख बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी के विस्तार और मजबूती में अहम भूमिका निभाई है.उनके नेतृत्व में बिसलेरी ने लगातार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और देश के पानी के सेक्टर में अपनी अग्रणी स्थिति कायम रखी.
वनीषा मित्तल (Vanisha Mitta)l: आर्सेलरमित्तल में नेतृत्व की ताकत

स्टील इंडस्ट्री के दिग्गज लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनीषा मित्तल नेआर्सेलरमित्तल(ArcelorMittal) के विकास और रणनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.उनके योगदान से कंपनी दुनिया के सबसे बड़े स्टील उत्पादक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है.
अश्नी बियानी (Ashni Biyani): रिटेल में नया नाम

रिटेल किंग किशोर बियानी की बेटी अश्नी बियानी ने फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड की स्थापना की.कंपनी के पुनर्गठन से पहले उन्होंने भारत के रिटेल सेक्टर में अपने नए आइडियाज और नेतृत्व के जरिए मजबूत छवि बनाई.

