रांची: अप्रैल महीने से राज्य भर के जिला अदालतों में सुनवाई का समय बदल जाएगा. फिलहाल झारखंड की निचली अदालतों में डे कोर्ट में सुनवाई हो रही है लेकिन यह व्यवस्था अप्रैल महीने के पहले सोमवार से बदल जाएगी.

रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी. झारखंड हाईकोर्ट ने पत्र जारी कर मॉर्निंग कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सुचना जारी कर दी है.
मॉर्निंग कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक निर्धारित किया गया है. यह व्यवस्था 29 जून तक चलेगी.

