महाराष्ट्र: साईं मानव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक और अध्यक्ष और युवा पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया को नानक साईं फाउंडेशन का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने एक पत्र जारी कर दी. पंढरीनाथ बोकारे ने बताया कि प्रीतम सिंह भाटिया लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हैं. उनके कार्यों को देखते हुए फाउंडेशन ने उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.

वहीं, प्रीतम सिंह भाटिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर साईं मानव सेवा ट्रस्ट, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन, रंगरेटा महासभा, साईं धाम ट्रस्ट, साईं सेवा ट्रस्ट सहित कई सामाजिक संस्थाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है.
पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि प्रीतम सिंह भाटिया पत्रकारों की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. इसके साथ ही वे झारखंड ऑब्जर्वर के संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि फाउंडेशन ने जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे.
25 मार्च को शिरडी में साईं भक्त सम्मेलन का आयोजन
उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर 25 मार्च 2026 को शिरडी में साईं भक्त सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड से कई साईं भक्त शामिल होंगे. सम्मेलन के प्रचार-प्रसार और सफल आयोजन के लिए नानक साईं फाउंडेशन, साईं मानव सेवा ट्रस्ट, साईं सेवा ट्रस्ट और साईं धाम ट्रस्ट मिलकर तैयारी कर रहे हैं.
फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने बताया कि संस्था का मुख्यालय महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरु गोविंद सिंह की तपोभूमि हुजूर साहिब में है. फिलहाल संस्था का कार्य महाराष्ट्र, पंजाब और नई दिल्ली में चल रहा है और अब इसे बिहार और झारखंड तक भी विस्तार देने की योजना है.
यह भी पढ़ें: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव

