Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: सड़क नहीं, नेटवर्क नहीं, बीमार महिला को खटिया पर ढोकर 1 किमी ले गए ग्रामीण

सिमडेगा: जिले के जलडेगा प्रखंड के टीनगिना पंचायत अंतर्गत डोंगीझरिया गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी एक बार फिर दर्दनाक तरीके से...

सिमडेगा: जिले के जलडेगा प्रखंड के टीनगिना पंचायत अंतर्गत डोंगीझरिया गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी एक बार फिर दर्दनाक तरीके से सामने आई है. सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे गांव की निवासी दुती देवी (पति अमृतदास सिंह) की अचानक तबीयत बिगड़ गई. पैरों में तेज दर्द होने के कारण वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गईं. परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन करने की कोशिश की, लेकिन गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण संपर्क नहीं हो सका. मजबूरन ग्रामीणों ने दर्द से कराहती महिला को खटिया पर लिटाकर करीब एक किलोमीटर तक ढोते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से निजी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव

गौरतलब है कि डोंगीझरिया गांव हाल ही में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर चर्चा में आया था. ग्रामीणों ने गांव में सड़क, पुल, पीने का पानी, मोबाइल नेटवर्क और नियमित बिजली जैसी सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया था. मामला जब अखबारों और सोशल मीडिया में सामने आया, तब सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने स्वयं गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया था.

इसके बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है. बीडीओ के कहने पर ग्रामीणों ने कुछ सप्ताह पूर्व मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन भी सौंपा था. ग्रामीणों का कहना है, कि यदि गांव में सड़क और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा होती, तो एक बीमार महिला को आधी रात में इस तरह खटिया पर ढोकर सड़क तक ले जाने की नौबत नहीं आती.

यह भी पढ़ें: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *