Click Here
Click Here
Click Here

कोकर से 18 माह की बच्ची लापता, भाजपा ने सरकार को घेरा; 36 घंटे में बरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नंबर-02 से पिछले कई दिनों से लापता 18 माह की मासूम बच्ची का अब...

Ranchi: रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नंबर-02 से पिछले कई दिनों से लापता 18 माह की मासूम बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने परिजनों से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की.

“सरकार और प्रशासन की कार्यशैली सुस्त” 

आदित्य साहू ने कहा कि एक मासूम बच्ची की जिंदगी दांव पर लगी है, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यशैली बेहद सुस्त नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि बच्ची की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

36 घंटे में बरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 36 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद नहीं किया गया, तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी और न्याय मिलने तक आवाज उठाती रहेगी.

Read Also: नशा के खिलाफ संगोष्ठी का आयोजन, व्यक्त की गयी चिंता

कई भाजपा नेता रहे मौजूद 

परिजनों से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, विधायक सीपी सिंह, रांची की महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार भी मौजूद रहे.

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *