Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिला मौका

Newswave Desk: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली...

Sarfaraz
Sarfaraz Khan returns to Team India; gets the nod for the Sri Lanka Test series

Newswave Desk: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें चोटिल साई सुदर्शन की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है. टीम में वापसी के बाद सरफराज ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है.

पिता के साथ शेयर की तस्वीर

सरफराज खान ने टीम इंडिया की ट्रेवलिंग जर्सी पहनकर इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से एक तस्वीर में उनके पिता और कोच नौशाद खान भी नजर आ रहे हैं. सरफराज लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिल रहा था. उन्होंने आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

साई सुदर्शन की जगह टीम में मिली एंट्री

टीम इंडिया के लिए पिछली कुछ टेस्ट सीरीज में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले साई सुदर्शन अंगूठे की चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सरफराज को टीम में शामिल किया गया है. वह सीधे कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे. इसके बाद टीम गॉल जाएगी, जहां 15 अगस्त से पहला टेस्ट खेला जाएगा. हालांकि, सरफराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है. उन्होंने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अलग-अलग बैटिंग पोजीशन पर आजमाया है. इसके बावजूद सरफराज ने अपने मौकों का फायदा उठाते हुए एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं.

6 टेस्ट में बनाए 371 रन

सरफराज ने अब तक सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही भारत का प्रतिनिधित्व किया है. 6 टेस्ट मैचों में उनके नाम 371 रन हैं. इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में उन्होंने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 150 रन की शानदार पारी खेली थी. यह टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है.

श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टीम

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ शामिल हैं.

ALSO READ: सरायकेला : ईचागढ़ बस स्टैंड निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *