Ranchi: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर झारखंड राज्य के तीन आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवा, असाधारण वीरता और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया जाएगा. गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक एक एएसआई रैंक के पुलिस पदाधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, पांच पुलिस पदाधिकारी और कमी को वीरता के लिए पदक और तीन आईपीएस समेत 23 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से अलंकृत किया जाएगा. सबसे खास बात यह हैं कि पांच महिला पुलिस अधिकारी कर्मी को भी इस बार पदक से सम्मानित किया जाएगा.
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक:
– एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ: जैप- 1
वीरता के लिए पांच पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को मिलेगा पदक:
– सब इंस्पेक्टर विनय कुमार: लातेहार जिला
– एएसआई प्रमोद कुमार राय: आईआरबी 4 लातेहार.
– आरक्षी: वेद प्रकाश महतो: लातेहार जिला
– आरक्षी रामचंद्र कुमार महतो: लातेहार जिला
– आरक्षी: कृष्णा मुर्मू आईआरबी–01 जामताड़ा
तीन आईपीएस समेत 23 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए पदक:
– आईपीएस डॉ माईकेलराज एस: आईजी रेल
– आईपीएस अन्नेपु विजयालक्ष्मी: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर
– आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा: डीआईजी कोल्हान
– डीएसपी नीरज कुमार: स्पेशल ब्रांच
– इंस्पेक्टर अरूण कुमार: वायरलेस
– इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय: एसटीएफ
– इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी: आईटीएस रांची
– एएसआई अरविन्द कुमार पालित: एसटीएफ
– एएसआई वशिष्ठ कुंवर एसटीएफ
– एएसआई संजीव कुमार झा: एसटीएफ
– एएसआई विजय कुमार: एसटीएफ
– एएसआई दीपक पुंज: रांची जिला
– एएसआई महेंद्र महतो: सीआईडी
– हवलदार: इकबाल एसटीएफ
– हवलदार बिन्दराय मुण्डरी: एसटीएफ
– महिला आरक्षी मान्ती खलखो: जैप–10, होटवार, रांची
– महिला आरक्षी प्रभा देवी: जैप–10, होटवार, रांची
– हवलदार विजय थापा: एसटीएफ,रांची
– महिला हवलदार: रंजिता कुजूर: जैप–10, होटवार, रांची
– आरक्षी: विदेशी मांझी, गढ़वा जिला
– आरक्षी: अजय कुमार दूबे, चतरा जिला
– महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया: जैप–10, होटवार, रांची
– आरक्षी दीपक कुमार सिंह: गुमला जिला
