लोक अदालत में 4412 मामलों का निपटारा, 26 लाख से अधिक राशि का सेटलमेंट

​रांची: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) रांची के तत्वावधान में शनिवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल...

​रांची: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) रांची के तत्वावधान में शनिवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर रिकॉर्ड 4412 वादों का निष्पादन किया गया और 26,60,500 रुपये (छब्बीस लाख साठ हजार पांच सौ रुपये) की राशि का सेटलमेंट किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मासिक लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायालयों द्वारा काफी पहले से ही वादकारियों को नोटिस भेजे जा रहे थे. इसका मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों के बोझ को कम करना और जनता को सुलभ व त्वरित न्याय प्रदान करना था. विभिन्न श्रेणियों के मामलों में पक्षों के बीच सुलह कराई गई, जिससे न केवल अदालतों का बोझ कम हुआ बल्कि पक्षकारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवादों का भी अंत हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *