Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

14वीं सीनियर पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड की बेटियों का कमाल, फाइनल में जीता सिल्वर

रांची : 14th Senior Para Volleyball Championship में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया....

रांची : 14th Senior Para Volleyball Championship में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. मेरठ में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में झारखंड का मुकाबला हरियाणा की मजबूत टीम से हुआ. पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. अंत में झारखंड की टीम 4-5 के बेहद करीबी अंतर से मुकाबला हार गई, लेकिन अपने जज्बे और खेल कौशल से पूरे राज्य का नाम रोशन किया.

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

महिला वर्ग की टीम में प्रतिमा तिर्की, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, बिलासी कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, तारामणि लकड़ा और मुन्नू मुकता कुमारी शामिल रहीं. सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और संघर्ष की मिसाल पेश की.

वहीं पुरुष वर्ग की टीम में चंदन लोहरा, सनोज महतो, मुकेश कंचन, विष्णु बाउरी, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, शिबू रजक, श्याम बिहारी, मनोज महतो, नीरज कुमार सिंह, संदीप कुमार, प्रसन्न आइंद और प्रदीप नायक ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि पुरुष टीम इस बार पदक जीतने से चूक गई.

पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Para Volleyball Association of Jharkhand के अध्यक्ष राहुल कुमार मेहता और सचिव सरिता सिन्हा ने टीम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. उपाध्यक्ष पतरस तिर्की सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *