Technology News: अगर आप ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, जो ज्यादा महंगा भी न हो और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फायदे भी दे, तो Jio का ₹579 वाला प्रीपेड प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए सही है, जो बहुत लंबी वैलिडिटी वाला प्लान नहीं लेना चाहते, लेकिन फिर भी बजट में कॉलिंग और डेटा दोनों का फायदा चाहते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

जियो का 579 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसके साथ हर दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS हर दिन का फायदा भी मिलेगा. यानी नॉर्मल इंटरनेट इस्तेमाल, सोशल मीडिया और कॉलिंग के लिए यह पैकेज काफी बैलेंस्ड माना जा सकता है.
AI सब्सक्रिप्शन समेत कई एडिशनल फायदे
इस प्लान के साथ सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि कुछ एडिशनल डिजिटल बेनिफिट्स भी दी जाती हैं. यूजर्स को JioTV और JioAICloud जैसे ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है. इसके अलावा, इस प्लान की एक खास बात यह है, कि इसमें 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया गया है. कंपनी के मुताबिक इस सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब ₹35,000 से ज्यादा है, लेकिन जियो इसे इस प्लान के साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करा रहा है.
हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में 5G डेटा बंडल शामिल नहीं है. साथ ही, बाकी डेली डेटा प्लान्स की तरह इसमें भी फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू होती है. यानी जब आपका रोज का 1.5GB डेटा खत्म हो जाता है, तो उसी दिन के बाकी समय के लिए इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है.
यह भी पढ़ें: UPI पेमेंट में बायोमेट्रिक सेट करें और PIN की झंझट खत्म करें

