रांची: आंदोलन खत्म के होने के बाद छात्रों ने निकाली ऐतिहासिक आभार यात्रा, धन्यवाद मुख्यमंत्री के नारों से गूंजी राजधानी आतिशबाजी के बीच झूमे युवा

Ranchi: पिछले 25 दिन से जयपाल सिंह स्टेडियम में बैठे छात्रों का आंदोलन बुधवार यानि 19 अगस्त को समाप्त हो गया. जिसके...

Ranchi: Following the conclusion of the agitation, students took out a historic 'gratitude march'; the capital resounded with slogans thanking the Chief Minister, and the youth rejoiced amidst fireworks.

Ranchi: पिछले 25 दिन से जयपाल सिंह स्टेडियम में बैठे छात्रों का आंदोलन बुधवार यानि 19 अगस्त को समाप्त हो गया. जिसके बाद हजारों की संख्या में छात्रों ने बुधवार की देर शाम आभार यात्रा निकाली. मेन रोड स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट एक्का चौक आज युवाओं के उत्साह, जश्न और उल्लास का गवाह बना. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए राज्य भर से आए हजारों छात्रों ने एक भव्य ‘आभार यात्रा’ निकाली. अल्बर्ट एक्का चौक युवाओं के नारों, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गुंजायमान हो उठी.

अल्बर्ट एक्का चौक पर आतिशबाजी और फूलों की वर्षा

आभार यात्रा जैसे ही अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची, पूरा माहौल उत्सव में बदल गया.छात्रों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और वहां आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया.
यात्रा में शामिल छात्रों पर जगह-जगह फूलों की पंखुड़ियों से वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर छात्रों ने होली जैसा माहौल बना दिया.

ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके युवा

जश्न का माहौल ऐसा था कि अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्र खुद को रोक नहीं पाए. पारंपरिक ढोल और नगाड़ों की ताल पर छात्र-छात्राएं घूम-घूम कर नाचते और थिरकते नजर आए. छात्रों का कहना था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं और छात्रों के हित में जो दूरदर्शी फैसले लिए हैं, उससे उनके भविष्य को नई दिशा मिली है.

धन्यवाद मुख्यमंत्री।के नारों से गूंजी राजधानी

हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी निष्ठा और धन्यवाद प्रकट किया. यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि आम जनता को आवागमन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. छात्रों के इस शक्ति प्रदर्शन और आभार प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की युवा शक्ति वर्तमान सरकार की नीतियों से बेहद उत्साहित और संतुष्ट है.

ALSO READ : UPSC मुख्य परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा, परीक्षा केंद्र के 200 मीटर तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *