Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. आज नगर निगम की टीम ने कई इलाकों में अभियान चलाकर अवैध निर्माण और होर्डिंग्स हटाए.

सेटेलाइट चौक के पास दो अवैध गैरेज हटाए
अभियान के दौरान सेटेलाइट चौक (DPS चौक) के पास चल रहे दो अवैध गैरेज हटाए गए. वहीं वार्ड नंबर-44 के दरजी मोहल्ला स्थित जलसा सामुदायिक भवन के ऊपर लगे तीन अवैध होर्डिंग्स में से एक को काटकर हटा दिया गया.
खेलगांव में चार होर्डिंग्स हटाए गए
इसके अलावा खेलगांव इलाके में चार अवैध होर्डिंग्स हटाए गए. नगर निगम की टीम ने बरियातू रोड के मीडियन पर बने 30 से ज्यादा कियोस्क भी हटा दिए.नगर निगम के अनुसार, सड़क के बीच बने इन कियोस्क से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती थी और सड़क की दृश्यता भी प्रभावित हो रही थी.
ALSO READ: हजारीबाग: पंचमंदिर आमलोगों के लिए बंद नहीं होगा, हाईकोर्ट में दिया आश्वासन

