धुर्वा में सेक्टर 3 मार्केट की चार दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Ranchi: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-3 मार्केट में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम...

Dhurwa
Thieves broke the locks of four shops in the Sector 3 market in Dhurwa and committed a theft.

Ranchi: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-3 मार्केट में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे. दुकानों के ताले टूटे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद दुकानदारों ने धुर्वा थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी दुकानों का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों का सुराग लगाने के लिए मार्केट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.

लगातार चोरी से दुकानदारों में नाराजगी

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सेक्टर-3 मार्केट में चोरी की यह पहली घटना नहीं है. कुछ दिन पहले भी चोरों ने इसी इलाके में एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाया था. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में डर और नाराजगी का माहौल है. दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से धुर्वा क्षेत्र, खासकर सेक्टर-3 मार्केट में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि रात के समय पुलिस की नियमित निगरानी होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

ALSO READ: झारखंड के स्वास्थ्य सेक्टर को बड़ी सौगात: राज्यकर्मियों और गंभीर रोगियों के इलाज के लिए सरकार ने जारी किए 78 करोड़ रुपये 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *