गुमला में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, नवंबर तक पूरा होगा सिलेबस

Gumla: बोर्ड परीक्षा 2027 में बेहतर परिणाम के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो...

गुमला में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू

Gumla: बोर्ड परीक्षा 2027 में बेहतर परिणाम के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा की तैयारी को मिशन मोड में संचालित करने का निर्णय लिया गया.

सितंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा

सितंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों की तैयारी और कमजोर विषयों का आकलन किया जाएगा. नवंबर तक कक्षा 10वीं और 12वीं का पूरा सिलेबस पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद प्री-बोर्ड, रिवीजन और रेमेडियल कक्षाएं आयोजित होंगी.

दैनिक अभ्यास और टेस्ट पर जोर

विद्यालयों में जैक पैटर्न के प्रश्नों का नियमित अभ्यास, दैनिक गृहकार्य और हर शनिवार छोटे टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं. कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग देने पर भी जोर दिया गया.

ऑनलाइन उपस्थिति भी अनिवार्य

शिक्षकों की दो बार उपस्थिति और दैनिक ऑनलाइन छात्र उपस्थिति दर्ज करने के साथ छात्रवृत्ति, अपार आईडी, पेन संख्या और आधार सत्यापन जैसे कार्य समय पर पूरा करने को कहा गया. शिक्षा विभाग का लक्ष्य बोर्ड परीक्षा में गुमला के बेहतर प्रदर्शन को बरकरार रखना है.

ALSO READ: हजारीबाग: कर्णपुरा महाविद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई तुलसी जयंती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *