रांची: मेस फीस में बढ़ोतरी और बदहाल खाने के खिलाफ CUJ में छात्रों का फूटा गुस्सा, भूख हड़ताल शुरू, रात में भी धरना प्रदर्शन जारी

Ranchi : झारखंड के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के मुख्य परिसर का माहौल रविवार की रात तक गरमाया हुआ...

Ranchi : झारखंड के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के मुख्य परिसर का माहौल रविवार की रात तक गरमाया हुआ हैं. मेस फीस में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और खाने की गिरती गुणवत्ता से नाराज सैकड़ों छात्र मुख्य गेट पर धरने पर डटे हुए हैं. आंदोलन को और तेज करते हुए कुछ छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक हड़कंप मच गया है.

मुख्य मांगें और विवाद का कारण:

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना और छात्र प्रतिनिधियों से परामर्श किए बिना मेस शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है. इसके अलावा दैनिक भोजन की गुणवत्ता में लगातार गिरावट आ रही है.
छात्रों का मांग हैं कि बढ़ाई गई मेस फीस को तुरंत वापस लिया जाए साथ ही भोजन की गुणवत्ता में सुधार हो और मेस मेन्यू तय करने में छात्रों की भागीदारी अनिवार्य की जाए. मेस वेंडर की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए.

प्रशासन की पहल रही बेअसर:

रविवार रात तक छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर बैठकर नारेबाजी करते रहे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा कर्मी लगातार छात्रों को समझाने और धरना समाप्त कराने के प्रयास में जुटे रहे. अधिकारियों ने वार्ता के जरिए समाधान निकालने की अपील की, लेकिन छात्र लिखित आश्वासन और फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग पर अड़े रहे. भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर लिखित और ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन और अनशन जारी रहेगा. देर रात तक मुख्य द्वार पर पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए थी.

ALSO READ: धनबाद में BIS की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध लाइसेंस हॉलमार्क आभूषण बेच रही दुकान पर छापा, 140 ग्राम सोना जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *